उत्तरप्रदेशअपराधबरेली गाली बकने का विरोध करने पर 8वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, आंते बाहर आईं: सड़क पर गिराकर ताबड़तोड़ वार किए By Pratibha Rajdar Last updated Feb 3, 2026 243 बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में 16 वर्षीय समीर की चाकू लगने से मौत हो गई। यह घटना 31 जनवरी की रात हुई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि समीर दुकान से सामान लेकर बाइक से लौट रहा था। नरेश किराना दुकान के पास आरिफ, जाकिर, अयान और करन सिंह ने उसे बाइक चलाने को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। जब समीर ने विरोध किया, तो जाकिर, अयान और करन सिंह ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरिफ ने जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया, जिससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल समीर ने बीती रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाम को जब समीर का शव नगर पहुंचा, तो वहां चीख-पुकार मच गई। उसे नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 243 Share