प्रतापगढ़: ब्रेक फेल होने से स्कूल की पलटी बस, बाल बाल बचे मासूम बच्चे, स्कूल बस का फिटनेश है इंस्पायर
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा इलाके के दुकरा गांव स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल की एक बस मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पूरेधनी चौराहे पर बैक करते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस खेत में चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस पर बैठे दर्जनों मासूम बच्चे बाल बाल बच गए। बच्चों को दूसरे वाहन से उन्हें घर पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होते ही। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

दुर्घटना ने बाल बाल बचे विद्यार्थी (फोटो)।
बताते चले जिले में ऐसे कई स्कूल है। जिनके बसों के फिटनेस एक्सपायर होते है उसके बाद भी बच्चो के जान के साथ में खिलवाड़ होता है स्कूल प्रशासन फिर भी मौन रहता है जबतक कोई दुर्घटना न हो जायें। सडको पर धड़ल्ले से चल रहे स्कूल बस की दुर्घटना का जिम्मेदार कौन?

बस सवार छात्रों को हल्की चोट एवं खरोच आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया है। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे और खेत में पलटी बस को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस विद्यालय के एक वाहन को हाल ही में आरटीओ प्रतापगढ़ ने सीज भी किया था। विद्यालय के लोग उस समय यही कह रहे थे। कि उनके विद्यालय के सारे वहां दुरुस्त हैं पर ब्रेक फेल होने से बस पलटने से स्वयं ही यह बात स्पष्ट हो रही है कि विद्यालय में जितने वाहन चल रहे हैं। उनकी स्थिति ठीक नहीं है। जिसकी जांच जरूरी है। वैसे तो यह आरटीओ विभाग आए दिन वाहन चेकिंग अभियान चलता है पर विद्यालयों की जमीनी हकीकत खगली जाए तो बहुत सारे ऐसे विद्यालय हैं जिनमें एसी बसें चलाई जा रही है जिनमें बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें विद्यालय लाया और घर पहुंचा जा रहा है।