रंजिश के कारण प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की गई हत्या

जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह भलस्वा गांव में मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने पहुंचा था। इस बीच तीन-चार हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। उसे छह गोलियां लगीं। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश था और उसपर हत्या और लूटपाट के दस मामले दर्ज थे। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त भलस्वा डेयरी निवासी 50 वर्षीय बिजेन्द्र यादव उर्फ बबली के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। विजेन्द्र का इलाके में केबल और प्रॉपर्टी का कारोबार था। तीन बजे पुलिस को भलस्वा गांव में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल बिजेंद्र को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात के समय वह भलस्वा गांव में एक मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने के लिए आया था। वह अपने जानकारों के साथ कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन चार हमलावर आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उसके सिर में लगी। उसे कुल छह गोलियां लगीं। यह भी जानकारी मिली है कि पिछले साल दिसंबर महीने में हुए पार्षद के चुनावों में वह एक पार्टी से संभावित उम्मीदवार था, लेकिन ऐन मौके पर से टिकट नहीं मिला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000