ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन को प्रेमी पुलिस जवान ने मारी गोली खुद को भी मारना चाहा तो फंसी पिस्टल

मुंगेर में रविवार की देर शाम ब्यूटी पार्लर में घुसकर दुल्हन को गोली मार दी गई। लड़की अपनी शादी के लिए तैयार होने गई थी। इसी दौरान बिहार पुलिस के जवान ने पार्लर में घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली दुल्हन के बाएं कंधे में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी शूट करना चाहा, लेकिन पिस्टल फंस गई। जिसके बाद वो भाग निकला, लेकिन सोमवार की शाम पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी रविवार रात होने वाली थी। बारात आने से पहले लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ शहर के कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। आरोपी महेशपुर गांव के रहनेवाले बलराम सिंह का बेटा अमन कुमार बताया जाता है। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है। ब्यूटी पार्लर में मेकअप करने के दौरान प्रेमी अमन ने दुल्हन को गोली मारने के बाद खुद पर भी फायरिंग करने की कोशिश की।

लेकिन पिस्टल फंस जाने के कारण गोली नहीं चल पाई। और उसके हाथों से पिस्टल नीचे गिर गई। जिसके बाद वह भागने लगा। इस दौरान ब्यूटी पार्लर में मौजूद कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा। ब्यूटी पार्लर में गोलीबारी से लेकर आरोपी के भागने तक का फुटेज सीसीटीवी में कैद है। दुल्हन के इलाज में लगे सर्जन सुनील सिंह ने कहा कि गोली दुल्हन के शरीर को छू कर निकल गई है, लेकिन ब्लड अधिक निकलने के कारण स्थिति गंभीर है। जिसे अभी तत्काल रेफर कर दिया गया है। फिर भी दुल्हन के परिजनों ने उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही रखा है। इस बीच लड़की के परिवार वाले लड़के के परिजनों से शादी करने का दबाव बनाते रहे। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। दुल्हन की जिस लड़के से शादी होनी थी, वह इंजीनियर है और उसी थाना क्षेत्र के मय दरियापुर गांव निवासी अरुण इसर का पुत्र उत्तम कुमार है।

लड़के वालों ने यह कह कर फिलहाल शादी को रद्द किया है कि जब तक लड़की पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक शादी नहीं होगी। लोग घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रहे हैं। शादी से इनकार के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। शादी समारोह जिला मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में होनी थी। शादी की पूरी तैयारियां हो गई थी मेहमान भी आ चुके थे। इसी बीच अचानक लड़की के परिजनों को पता चला कि दुल्हन को गोली मार दी गई है। जिस ब्यूटी पार्लर में गोलीबारी की घटना हुई वहां का सीसीटीवी फुटेज पुलिस साथ ले गई और जांच में जुट गई। फोरेंसिक जांच के लिए ब्लड का सैंपल लिया गया है। मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि मौके से पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने कहा कि FSL टीम की अभी जरूरत नहीं है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लड़की से एकतरफा प्यार करता था आरोपी जवान…

दुल्हन गोलीकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार 2021 बैच का जवान है। वर्तमान में पटना में दंगा नियंत्रण दस्ता दल में है। वह मुफस्सिल थाना इलाके के महेशपुर तारापुर दियारा का निवासी है। पीड़िता का घर उसके पास ही है। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस के अनुसार अमन कुमार को शादी का पता चला तो वह 18 मई को ट्रेन से घर आया था। 19 मई को उसने गांव में ही लड़की से मिलने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 21 मई को लड़की की शादी थी। पूरा परिवार मुंगेर में था। अमन को किसी तरह पता चल गया कि रात 8 बजे के करीब वह सजने के लिए ब्यूटी पॉर्लर जाएगी। इसके बाद ही वह ब्यूटी पॉर्लर पहुंचा और वारदात की। पुलिस ने टेक्निकल जांच कर उसे किला परिसर से गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000