राज ठाकरे कल करेंगे वोटर लिस्ट घोटाले का पर्दाफाश, मंच से दिखाएंगे सबूत
मनसे प्रमुख राज ठाकरे पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साध रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की है। आयोग का पर्दाफाश करने के लिए ठाकरे ने सत्याचा मोर्चा निकालने का फैसला किया है। राज ठाकरे कल यानी गुरुवार को खुद मतदाता सूची में गड़बड़ी और हेरफेर को लेकर एक बड़ा खुलासा करने वाले है।शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी अपने ‘प्रेजेंटेशन’ के साथ मैदान में उतरने जा रही है। राज ठाकरे चुनाव आयोग की गड़बड़ी का खुलासा मुंबई के रंगशारदा सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे।
प्रेजेंटेशन पेश करेंगे ठाकरे
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में EVM मशीन और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में हुए कथित घोटालों पर मनसे एक विस्तृत प्रेजेंटेशन पेश करेगी। राज ठाकरे खुद मंच से लाव रे तो व्हिडिओ कहकर कुछ वीडियो सबूत भी दिखाने वाले हैं, जिससे वे आगामी चुनावों में हुई अनियमितताओं और वोटर लिस्ट में गड़बड़ीकी पोलल खोलेंगे।
96 लाख फर्जी वोटर का किया दावा
राज ठाकरे ने हाल ही में दावा किया था कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 96 लाख फर्जी वोटर हैं।मनसे प्रमुख ने कहा कि वह इस मार्च का आयोजन इसलिए कर रहाहै ताकि इस गंभीर मुद्दे को लेकर जनता को जागरूक किया जा सके और उन्हें बताया जा सके कि चुनाव आयोग किस तरह से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रही है। राजनीतिक तौर पर यह मुद्दा आने वाले चुनावों में बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने अपने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ महीनों से देश भर में वोट चोरी के खिलाफ मुहिम चल रही है। कुछ महीने पहले राहुल गांधी ने इसे उजागर किया था। उन्होंने कहा कि एक घर में 50 से ज्यादा लोग वोटर कैसे हो सकते हैं? दुबे ने कहा कि इसका मतलब है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई है। आदित्य ठाकरे का कहना है कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ये गड़बड़ियां और बढ़ेंगी।