BJP नेता की हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर, आरोपी के पिता ने की आत्महत्या,माँ ने भी खाया जहर

कटनी पुलिस ने भाजपा नेता नीलू रजक की हत्या करने वाले अकरम खान और प्रिंस जोसेफ का एनकाउंटर किया। दोनों आरोपी कजरवारा में मुठभेड़ में घायल हुए। आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों का कटनी पुलिस ने देर रात एनकाउंटर किया। आरोपियों की तरफ से हुई फायरिंग के जवाब में पुलिस की ओर से चार राउंड फायरिंग की गई। इसमें गोली आरोपियों के पैर में लगी। घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जबलपुर लाया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में बजरंग दल के युवा नेता एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश उर्फ नीलू रजक की अकरम खान और प्रिंस जोसेफ ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच कजरवारा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि मुठभेड़ कजरवारा क्षेत्र में हुई। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधी घायल हुए। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।

नकाबपोश बदमाशों ने की थी हत्या

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कैमोर थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने नजदीक से उनके सीने में गोली दाग दी और फरार हो गए। नीलू रजक को तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे कैमोर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई। एसपी ने लापरवाही बरतने पर कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को लाइन अटैच कर दिया।

आरोपी के पिता ने की आत्महत्या

हत्या के बाद प्रिंस जोसेफ के पिता ने आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी मां ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह ने कैमोर पहुंचकर हालात की समीक्षा की। डीआईजी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

नीलू रजक पिछले 18 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे और 2023-24 में उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय पाठक के करीबी थे। घटना की जानकारी मिलते ही संजय पाठक चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर कैमोर पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कटनी प्रशासन से बात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या की वजह निलेश रजक द्वारा आरोपियों की छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों का विरोध करना था। करीब एक माह पहले आरोपी अकरम खान ने टीआई के सामने नीलू रजक को गोली मारने की धमकी दी थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही को लेकर अब विभागीय जांच भी शुरू की गई है। घटना के बाद पूरे कैमोर और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000