राजा भ‌इया भाजपा से मांग रहे थे दो सीटें,सिर्फ एक पर बनी सहमति,फिर नरोत्तम से हुई मीटिंग

लखनऊ।जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया को अपने पाले में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी जुगत में लगी है। बीते दिनों बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजा भ‌इया की मुलाकात हुई।राजा भ‌इया से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मुलाकात की।

इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी राजा भ‌इया से मुलाकात कर चुके हैं।इन सबके बीच भाजपा के लिए राज्यसभा की 8वीं सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प हो रहा है। राजा भ‌इया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात में सीएम योगी के वोएसडी श्रवण बघेल भी मौजूद थे।सूत्रों का दावा है कि 8वीं सीट में लिए राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही क़वायद की सीएम ऑफिस से मॉनिटरिंग हो रही है।

ये दो सीटें मांग रहे थे राजा भ‌इया

इन सबके बीच रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया से मिलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे।राजा भ‌इया के आवास पर हुई मुलाकात की खबरों के बीच सूचना है कि राजा भ‌इया पहले भाजपा से गठबंधन की कोशिश में थे।सूत्रों के मुताबिक राजा भ‌इया प्रतापगढ़ और कौशाम्बी सीट मांग रहे थे,लेकिन भाजपा केवल एक सीट कौशाम्बी देने के लिए तैयार थी,लेकिन वो भी अपने सिम्बल पर।

ऐसे में इस पर बात नहीं बनी।बाद में राजा भ‌इया के नजदीकी और सपा सरकार में कैबिनेट में साथी रहे अरविंद सिंह गोप संदेश लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहुंचे और मध्यस्थता की।अखिलेश यादव को मनाने समझाने के बाद अखिलेश यादव तैयार हुए।फिर प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल राजा भ‌इया के पास इस शर्त के साथ गए कि अगर वह राज्यसभा में समर्थन करते हैं तो उन्हें 1 सीट मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000