किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर की मौत, अबतक 3 पुलिस वालों ने तोड़ा दम, 2 दिन के लिए टला प्रदर्शन

चंडीगढ़। किसान आंदोलन में पुलिसकर्मियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार की मौत हो गई। विजय कुमार टोहाना बॉर्डर पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई और फिर कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। अभी तक इस किसान आंदोलन में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक ने दुख जाहिर किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के बीच विजय कुमार की तबीयत अचानक से खराब हो गई।

इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। घटना पर शोक प्रकट करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार की उम्र 40 साल थी और हरियाणा के नूंह चौकी में तैनात थे। विजय कुमार का अंतिम संस्कार रोहतक में हुआ। बता दें कि विजय कुमार से पहले दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। 16 फरवरी को तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी तबियत अचानक बिगड़ गई थी।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद 20 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर ईएसआई कौशल कुमार की भी अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। बता दें कि किसानों ने दिल्ली कूच कार्यक्रम को दो दिन के लिए टाल दिया है। हालांकि यह ऐलान किया है कि 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे के बाद हाइवे जाम करेंगे। बीते 21 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000