ससुर उदय प्रताप सिंह के साथ कोर्ट पहुंचीं राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह,दाखिल की मेंटेनेंस को लेकर अर्जी

न‌ई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया‌ और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक के मामले में मंगलवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह अपनी पुत्रवधु भानवी सिंह के साथ कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के सामने भानवी के वकील ने इन कैमरा सुनवाई की मांग की, जिससे मीडिया ट्रायल से बचा जा सके।

वहीं राजा भइया के वकील ने कहा कि ये लोग खुद ही मीडिया के सामने आ रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं। भानवी सिंह के वकील के मुताबिक राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह आज अपना बयान देने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। कोर्ट में उनकी अपीयरेंस दर्ज हुई है,लेकिन राजा भइया के वकील ने उदय प्रताप का बयान अभी रिकॉर्ड पर लेने से मना किया है,जिसके बाद कोर्ट ने राजा भइया के वकील को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

भानवी सिंह के वकील ने बताया कि आज उनकी तरफ से मेंटेनेंस की एप्लीकेशन लगाई गई है।इस दौरान राजा उदय प्रताप सिंह और भानवी सिंह मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते हुए दिखाई दिए।उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि कोर्ट ने कुछ न बोलने के लिए कहा है।क्योंकि केस अभी कोर्ट में पेंडिंग में है।अब मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी। कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वे राजा भइया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं।

भानवी सिंह ने जवाब में राजा भइया पर मारपीट का भी आरोप लगाया। भानवी ने अपने जवाब में राजा भइया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। कहा कि मात्र तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। वह तलाक का विरोध कर रही हैं। जिसके बाद अदालत ने भानवी सिंह को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की थी। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भइया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। भानवी ने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भइया ने उन्हें घर में आने से मनाकर रखा है।

बता दें कि राजा भइया और भानवी सिंह की शादी 1995 में हुई थी। उनकी चार संतानें है। कुछ वर्षों से राजा भइया और भानवी सिंह के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भ‌इया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000