साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका,बिल्डिंग हुई जमींदोज, 4 की मौत 9 घायल,सीएम योगी व्यक्त किया दुख

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह एक साबुन बनाने की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के रिहायशी इलाके में साबुन फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया,जिससे पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। धमाके के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिल्डिंग के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे से लगभग दर्जन भर लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है।

डीएम दीपक मीणा ने दी जानकारी…

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र में करीब 7:15 बजे साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस हादसे में 4 पुरुषों की मौत हुई है। सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी मशीन या फिर उसमें प्रयोग होने वाले केमिकल की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। मगर कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।डीएम ने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान करने के लिए यहां पर कोई नहीं है। इस वजह से हमें लगता है कि जिनकी मौत हुई है, वो सभी यहां काम करने वाले लेबर थे।

सीएम योगी ने हादसे पर व्यक्त किया दुख…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के लोहिया नगर में हुए हादसे पर ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000