मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदो ने दिया वारदात को अंजाम
पश्चिम बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं! ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुरा में हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात के अंधेरे में मेडिकल कॉलेज के पास छात्रा को दरिंदगी का शिकार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा महिला सांसद पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए घायल कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर बंगाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज के साथ छात्रा से दरिंदगी
अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज
छात्रा के साथ रात के अंधेरे में कॉलेज के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रा के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।