उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ माँ बेल्हा देवी के समीप रेस्टोरेंट की छत से गिरकर हुई शराबी कर्मचारी की मौत By Khulasa India News Desk Last updated Oct 11, 2025 296 प्रतापगढ़। शहर के बेल्हा देवी पुल के समीप शुक्रवार की शाम चार बजे रेस्टोरेंट की छत से गिर कर कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी शराब के नशे में छत पर सो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिप्टैन रोड निवासी राजेश (45) बेल्हा देवी पुल स्थित रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का काम करता था। वह शराब के नशे में छत पर सोया था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गया। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट कर्मी ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में वह छत से गिर गया था। हादसा 296 Share