टॉफी का लालच देकर दो मासूमों के साथ दुष्कर्म; एक आरोपी गिरफ्तार, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म कि दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं है। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को थाने लाई है। इनमें से एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म।
पहली घटना बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 45 वर्षीय दुकानदार ने 6 वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया, फिर बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची से कहा कि किसी को बताना नहीं, नहीं तो जान से मार दूंगा। वहीं, जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देख कर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई।परिजनों ने बहरिया थाना पहुंचकर मामले में पुलिस को तहरीर दी. थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है.
चार साल की मासूम के साथ रेप।
दूसरी घटना घूरपुर थाना क्षेत्र कि है। जहां मां के साथ बकरी चराने गई चार साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। किसी काम से वह बाहर गया था। वह अपने चार वर्षीय बच्ची के साथ बकरी चराने गई थी। यमुना किनारे गांव के ही एक युवक ने बच्ची को लेकर दुलार करने लगा। महिला बच्ची को युवक के पास छोड़ कर बकरियों के पीछे कुछ दूर चली गई।जब वह वापस लौटी तो बच्ची और युवक वहां नहीं थे। महिला ने आसपास देखा तो झाड़ियों के पीछे मासूम खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद महिला पुलिस से शिकायत की। एसीपी कौधियारा विवेक यादव ने बताया कि मामले में 14 वर्षीय आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।