बिजनौर में नायब तहसीलदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली; मौत, पारिवारिक झगड़े की आशंका

बिजनौर।  नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में लाइसेंसी पिस्टल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह 10 बजे की है। कुछ ही देर पहले वह दूसरे जिले से लौटे थे। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे का कारण पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जिले के गंज में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार सरकारी काम से मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने गए थे। बुधवार की सुबह ही वह सरकारी आवास पर लौटे थे। इसके कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चले गए। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन ।

कुछ देर बाद उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा तोड़कर नायब तहसीलदार को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत ही सरकारी वाहन से आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में कुछ देर के इलाज के बाद नायब तहसीलदार की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के अलावा तमाम प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसपी अभिषेक झा के अनुसार नायब तहसीलदार के कमरे से लाइसेंसी पिस्टल मिला है। घटनास्थल को सील कराकर जांच कराई जा रही है।वहीं एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि इलाज के दौरान नायब तहसीलदार की मौत हो गई। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

साल 2013 में शादी, परिवार में 2 बेटियां ।

नायब तहसीलदार राजकुमार बागपत जिले के नांगल गांव के रहने वाले थे। साल 2013 में उनकी शादी शामली के बाबरी की रहने वाली आंचल से हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। इनमें सिया बड़ी है जबकि छोटी बेटी डेढ़ साल की है। नायब तहसीलदार के पिता का नाम कुंवर पाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000