सगी भतीजी संग किया दुष्कर्म: घर में अकेला देख वारदात को दिया अंजाम, कत्ल के आरोप में जेल में थी मां
कानपुर में अपनी सगी मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी ताऊ को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। आरोपी ने गुरुवार को अपनी 13 साल की नाबालिग भतीजी को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया भी था।
घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य वहां नहीं थे। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी थी और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही गांव से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
पति के कत्ल में जेल में है बच्ची की मां
13 साल की पीड़िता अपने दादा और ताऊ के साथ रहती थी। उनकी मां ने 4 साल पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने जेल भेजा था। पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद बच्ची के दादा उसकी देखरेख कर रहे थे।
घर में बच्ची के दादा, उसका आरोपी 41 वर्षीय ताऊ और परिवार के अन्य लोग रहते थे। बच्ची के साथ घटना होने के बाद उसके दादा ने ही शुक्रवार को अपने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ित
एक साल पहले भी की थी कोशिश
बिना माता-पिता की बच्ची अपने दादा के साथ रहती थी। उसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले भी आरोपी ताऊ ने नशे उसके साथ गलत करने की नीयत से उसे पकड़ लिया था। लेकिन बच्ची ने इसका विरोध किया था और अपने बाबा से शिकायत की थी। जिस पर बाबा ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई थी।
गुरुवार को बच्ची के बाबा घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ताऊ वहां पर आ गया और बच्ची को अकेला पाकर दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद बच्ची ने पड़ोसियों और अपने बाबा से शिकायत की थी।
कोर्ट में जल्द पेश की जाएगी चार्जशीट
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग दादा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द जांच को पूरा करके कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। जिससे बच्ची को न्याय दिलाया जा सके।