रेपिस्ट ने की सेलेब्रिटी की हत्या: फ्लैट में मिली लाश, 26 साल की उम्र में फोर्ब्स की टॉप 30 CEOs में थी शामिल

अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित माउंट वर्नोन में एक कंपनी की 26 साल की सीईओ पावा लापेरे की लाश उनके फ्लैट में मिली। पुलिस ने मौके पर पाया कि पावा की किसी भारी हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। हालांकि हत्या के एक दिन बाद भी पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हत्यारा ‘हत्या और बलात्कार’ करेगा। न्यूज साइट एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली पावा इकोमैप कंपनी की सीईओ थी और बाल्टीमोर में रहती थी। 25 सितंबर को सुबह करीब 11.30 बजे स्थानीय पुलिस एक कॉल पर पावा के फ्लैट पर पहुंची थी। जहां देखा कि पावा के शरीर पर घातक चोटों के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने छानबीन और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को इस रेपिस्ट पर है शक…

रिपोर्ट में बताया गया है, अमेरिकी पुलिस को संदेह है कि इस वारदात के पीछे 32 वर्षीय जेसन बिलिंग्सले का हाथ हो सकता है। सामने आया है कि कुछ समय पहले उसने चेतावनी दी थी कि वह बेहद खतरनाक है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से वह फरार है। जेसन बिलिंग्सले एक खतरनाक अपराधी है। पुलिस के पास उसके द्वारा रेप के प्रयास से जुड़े सबूत हैं। बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने मीडिया को बताया कि बिलिंग्सले बाल्टीमोर में एक और वारदात में वांछित है।

हत्यारा पहले भी जा चुका है जेलः अमेरिकी पुलिस…

शक के आधार पर स्थानीय पुलिस ने बिलिंग्सले को प्रथम दृष्टया हत्या, हमला, खतरा समेत अन्य आरोपों में लिप्त पाया है। बाल्टीमोर पुलिस के अनुसार उसको साल 2009, 2011 और 2013 में यौन अपराधों, हमले और डकैती समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। बाल्टीमोर के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वे हर समय अपने आसपास के बारे में सचेत रहें, क्योंकि यह आरोपी हत्या और बलात्कार करेगा। साथ ही चेताया है कि वह नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

दुनिया भर के इन 30 लोगों की सूची में हुईं शामिल…

रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 महीने पहले पावा लापेरे को फोर्ब्स की सामाजिक प्रभाव श्रेणी (Social Impact Category) के 30 लोगों में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में इस उपलब्धि को साझा किया था। बताया गया है कि इस सूची में शामिल उद्यमी दुनिया की सबसे कठिन समस्याओं के लिए अद्भुत समाधान तैयार करने वाले होते हैं।

हॉस्टल के कमरे से लॉन्च की थी कंपनी…

पावा लापेरे ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में अपने हॉस्टल के कमरे से ही अपनी ईको कंपनी लॉन्च की थी, जिसका उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र को डिजिटल बनाने के लिए शक्तिशाली तकनीक के साथ-साथ आगे बढ़ना और पारिस्थितिक तंत्र की जानकारी को सभी के लिए सुलभ बनाना था। बताया गया है कि पिछले 18 महीनों में पावा की कंपनी 7 मिलियन डॉलर (करीब 58 करोड़ भारतीय रुपये) की फंडिंग जुटाने में सफलता पाई थी। अपनी सीईओ की मौत के बाद जारी एक बयान में इकोमैप ने कहा कि पावा की मौत के आसपास की परिस्थितियां बहुत दुखद हैं। उन्होंने कहा कि पावा काफी प्रभावशाली और दूरदर्शी महिला थीं। उन्होंने अपने प्रयासों से कंपनी का पूरे देश में विस्तार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000