कैंसर से जूझ रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, घरवालों को लगा ट्रांसफार्म से आई आवाज

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी स्थित निजी आवास पर भोर में 3:30 बजे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह (65) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरके सिंह गले के कैंसर की बीमारी से 2019 से जूझ रहे थे। मुंबई में उनका कैंसर का उपचार चल रहा था। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद से उनका कीमो होता था। गले में दर्द के कारण पेन किलर के सहारे ही जीवन चल रहा था। बृहस्पतिवार की भोर में साढ़े तीन बजे चितईपुर थाना क्षेत्र के महामना नगर कालोनी स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी रायफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उन्होंने गोली मारी उस समय पत्नी बाथरूम में गई थी। आरके सिंह वाराणसी में ईओडब्लू से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी, बेटा शशांक, बहू और दो बेटियां हैं। वे एक बेटी की शादी हुई है। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। कई वर्षों से मकान बनवा कर वाराणसी में रह रहे थे।

गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने समझा ट्रांसफार्मर से आई आवाज

देर रात जब आरके सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की तो गोली की तेज आवाज सुनकर परिजनों ने सोचा कि घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर से आवाज आई है। जब कमरे में पत्नी पहुंची तो नजारा देख पैरों तरे जमीन खिसक गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000