यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,प्रतापगढ़ से लेकर बिजनौर तक ताबड़तोड़ कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है।यूपी पुलिस ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बहराइच,प्रतापगढ़ और बिजनौर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है,उन्हें लंगड़ा बना रही है।इन कार्रवाइयों में न सिर्फ बदमाशों को धर दबोचा गया बल्कि मुठभेड़ के दौरान कई घायल भी हुए।

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर क्षेत्र में AC चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा।कलीमुद्दीन और राजकुमार ने 24 जून की रात रेलवे सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय का ताला तोड़कर AC चोरी की थी। जब दोनों AC बेचने जा रहे थे तभी नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्वी सहोदरपुर इलाके से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।हैरानी की बात ये रही कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चार देसी बम भी बरामद किए है।दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिजनौर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मिट्टी माफियाओं पर शिकंजा कसा गया।गश्त के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया।मौके से चार माफिया गिरफ्तार किए गए,इनके पास से एक देसी तमंचा, 17 जिंदा कारतूस और एक कार भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई खनन माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बलात्कार के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।इसने एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया था और घटना के बाद नेपाल भागने की फिराक में था।इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी,उसे अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध चाहे जैसा भी हो,यूपी पुलिस अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000