रीता जोशी, केशरी देवी का टिकट कटा, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल बने भाजपा प्रत्याशी

भाजपा ने इलाहाबाद और फूलपुर से वर्तमान दोनों सांसदों प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट काट दिया है। बुधवार को भाजपा की ओर से जारी नई लिस्ट में पार्टी ने इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रवीण सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण सिंह पटेल वर्तमान में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और वह तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल स्व. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता हैं। भाजपा ने कौशाम्बी लोकसभा से दो बार से लगातार सांसद विनोद सोनकर पर एक बार फिर विश्वास जताया है।

भाजपा ने वर्तमान में दोनों महिला सांसदों का टिकट काट दिया है। दोनों महिला सांसदों प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट कटने की पहले से ही संभावना जाहिर की जा रही थी। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। वह साल-2022 के विधानसभा चुनाव में शहर उत्तरी से टिकट की दावेदार थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

हाईकोर्ट में महाधिवक्ता हैं नीरज त्रिपाठी…

नीरज त्रिपाठी वर्तमान समय में हाईकोर्ट इलाहाबाद में अपर महाधिवक्ता हैं। उनकी गिनती बेदाग छवि के लोकप्रिय अधिवक्ताओं में होती है। नीरज त्रिपाठी के साथ ही उनकी पत्नी कविता भी समाजसेवा में सक्रिय रूप से भागीदारी करती हैं। वर्तमान समय में कविता भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री हैं। बता दें कि केसरी नाथ त्रिपाठी भाजपा के बड़े नेता थे। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के पद पर रहे। आठ जनवरी 2023 को उनका निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया था। लोग बताते हैं कि प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र के विकास के लिए केसरीनाथ त्रिपाठी ने अंतिम समय में भी सीएम योगी से कहा था।

यही कारण है कि आज नैनी के अरैल में बनने वाला त्रिवेणी पुष्प के लिए सीएम ने पहल की। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क पर भी खूब काम किया। केसरी नाथ त्रिपाठी हमेशा कहते थे कि राजनीति को व्यापार नहीं बनाना चाहिए। वह परिवारवाद के खिलाफ थे। अपने जिंदा रहते कभी बेटे को राजनीति में नहीं भेजा। उन्होंने अंतिम समय में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सही व्यक्ति का चुनाव करने का संकल्प दिलाया। सभाओं में केसरीनाथ त्रिपाठी से जब कार्यकर्ता बेटे को राजनीति में लाने की बात करते थे तो वह कहते थे कि मेरे जाने के बाद बेटे को राजनीति में लाइएगा।

जानिए कौन हैं फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल…

लोकसभा फूलपुर से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए प्रवीण सिंह पटेल फूलपुर लोकसभा से तीसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार 2005 में उन्होंने बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे। प्रवीण पटेल के पिता महेंद्र प्रताप सिंह भी विधायक रह चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000