अवैध संबंध का विरोध करने पर डॉक्टर ने इमामदस्ते से की पत्नी की हत्या, गुनाह छिपाने के लिए बनाए पर्चे

बरेली। अवैध संबंधों का विरोध करने पर डॉक्टर अखिलेश कुमार ने पत्नी सीमा राठौर की डंबल की रॉड से सिर कूचकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी की बर्बरता की कहानी बयां की। पोस्टमार्टम में महिला के पूरे शरीर व सिर पर 12 चोटें सामने आई। इसी के बाद आरोपी ने सिलसिलेवार पूरी कहानी स्वीकार कर ली। स्वीकारा कि हत्याकांड में इज्जतनगर के सहुला निवासी कंपाउंडर विजेंद्र भी सहयोगी बना, जो फरार है। भुता के पहरापुर बसावन नगरिया निवासी आरोपी अखिलेश कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

यह है पूरा मामला…

बिथरी चैनपुर के बालीपुर अहमदपुर निवासी सीमा के पिता महेंद्र सिंह ने छह अप्रैल को मामले में इज्जतनगर थाने में अखिलेश व उसके भाई संजू के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी लिखाई थी। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी फरवरी साल-2017 में अखिलेश से की थी। दहेज के लिए वह बेटी का उत्पीड़न करता था। इसी के चलते 29 मार्च की देर रात बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर तत्काल ही इज्जतनगर पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अंदर देखा गया तो किचन में फर्श पर काफी खून पड़ा था। गेट के अंदर से बेडरूम तक खून के छींटे पड़े थे। वाशबेसिन में भी खून के धब्बे मिले। इसी के बाद कहानी साफ हो गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अखिलेश ने बताया कि कंपाउंडर विजेंद्र संग हत्या की योजना बनाई। उसी अनुसार, 29 मार्च की देर रात कंपाउंडर को घर में सुला लिया।

किचन में की हत्या…

रात में जब सीमा टहल रही थी, उसे किचन में ले जाकर फर्श पर पटक दिया। चाकू और इमामदस्ता सिर पर पीछे से मार दिया, जिससे काफी खून निकलने लगा। विजेंद्र ने डंबल की रॉड से उस पर कई वार किए, जिससे सीमा की जान चली गई। आरोपी की निशानदेही पर ही किचन के अंदर रखी घटना में प्रयुक्त डंबल की रॉड बरामद कर ली गई। आरोपी ने घटना के बाद अपना लोअर, बनियान व टीशर्ट कलापुर गांव की नहर में फेंका था, उसे भी बरामद कर लिया गया।

वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने पर था जोर…

पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान अखिलेश व विजेंद्र के हाथों, शर्ट, लोअर व बनियान में काफी खून लग गया था। लिहाजा, हाथ बेसिन में धुलकर सीमा की लाश कार में लादी और उसे लेकर ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। मृत घोषित होने पर आरोपी कंपाउंडर के साथ चाचा हरिप्रसाद, चचेरे भाई संजू व अन्य संबंधियों संग लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां भी सीमा को मृत बताया गया।

इसी के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। साक्ष्य मिटाने के लिए दोस्त विजेंद्र को घर पर भेज कर फर्श पर पड़े खून, आलाकत्ल चाकू और इमामदस्ता हटाने के लिए भेजा। काफी हद तक विजेंद्र ने खून साफ कर दिया, किंतु पड़ोसी की आहट सुनकर वह घबरा गया और चाकू और इमामदस्ता लेकर भाग गया।

पत्नी के मानसिक इलाज के बना दिये पर्चे…

पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिलेश स्वयं डॉक्टर था, इसलिए उसने पत्नी के मानसिक इलाज के पर्चे बनवा रखे थे। उसे नशीला इंजेक्शन भी देता रहता था। आरोपी के मोबाइल फोन में कई महिलाओं से चैटिंग व संबंध होने की पुष्टि हुई। सीमा इसी का विरोध करती थी, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से उसने हत्या की। फिर अफवाह फैलाई कि मानसिक बीमारी के कारण सीमा गिरकर घायल हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000