हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, आईटीबीपी के जवान और चालक की मौके पर मौत, नौ लोग गंभीर घायल

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार रात वितरोई मोड़ के पास खड़े ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस में सवार आईटीबीपी के जवान धर्मेंद्र कुमार (45 वर्ष) और बस चालक हाकिम सिंह (56 वर्ष) की मौत हो गई। धर्मेंद्र कुमार मैनपुरी के घिरौर थाना क्षेत्र के गांव गोछना के निवासी थे। बस चालक हाकिम सिंह आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

बस में सवार थे 45 यात्री 

जानकारी के मुताबिक आगरा फाउंड्री डिपो की बस उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोग चोटिल भी हुए हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद नौ गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में आगरा निवासी राम अवतार, अलीगढ़ निवासी गोपाल शर्मा, उनकी (18) वर्षीय बेटी अंजू, बरेली निवासी तनवीर (18) पुत्र अब्दुल, अफरीद (19) पुत्र अब्दुल, एकनाथ (55) पुत्र ब्रजराज, महाराष्ट्र के शोलापुर निवासी दीपाली (21) पुत्री दत्तात्रेय, अलीगढ़ निवासी कमला देवी पत्नी रामचंद्र शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000