‘तुझे मरवा दूंगा…’, पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियां, वकील पति ने सुसाइड नोट लिख दी जान

बरेली में शादी के 11 साल बाद इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद दो बच्चों को छोड़कर जाने और वकील पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी कोमल पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। इस मामले में कोमल, उसके प्रेमी शामली निवासी अमर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कमल के पिता चनेहटी गांव निवासी राजेंद्र कुमार की ओर से को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्रवधू कोमल छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार के संपर्क में थी।

बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी पत्नी

इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद से दोनों की मुलाकात हुई और तीन महीने पहले बहू अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी। तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। उसने कमल को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके अलावा अमर, कोमल की मौसी सीमा व सीमा की बेटी श्वेता भी मानसिक रूप से कमल का उत्पीड़न कर रही थी। अमर ने कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद से कमल परेशान था और उसने सुसाइड नोट लिखकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह था मामला

शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ शामली चली गई। तनाव में आए वकील ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले वकील ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वकील की मौत पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।कैंट के चनेहटी निवासी कमल कुमार सागर बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस करते थे। रविवार को उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वकील कमल ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट तैयार किया था, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

‘मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई’

इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। मैं ये सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जान दे रहा हूं। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार से बात कर रही थी और तीन महीने पहले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर उसी के पास चली गई थी।

‘एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो’

तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। कहा था कि मुझे तलाक चाहिए। एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो। बच्चों को भी ले जाने की बात कही थी। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमर ने भी कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद कमल ज्यादा परेशान था। राजेंद्र ने इन आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

सुसाइड नोट के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो छोड़े

कमल ने माता-पिता को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि बच्चों को किसी कीमत पर उनकी मां (वकील की पत्नी) के हवाले मत करना। अगर ऐसा हुआ तो बच्चों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ वकील ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो, वीडियो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक भी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000