बर्बरतापूर्वक चेहरा कूंचकर की थी रोशनी की हत्या, पहली पत्नी की हत्या के बाद दूसरी को भी उतारा मौत के घाट

गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी एफ ब्लॉक में रोशनी की बर्बरतापूर्वक तवा बेलन से चेहरा कूंचकर हत्या के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। वीडियोग्राफी और पैनल से किए गए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के चेहरे की सात से ज्यादा और सिर की हड्डियां चकनाचूर मिलीं। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति संजय पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है। इसमें वह जेल भेजा गया था। जांच में पुलिस को पता चला है कि रोशनी मौत के वक्त चार माह की गर्भवती थी। वहीं, हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस की चार टीमाें ने पैतृक गांव रेऊना के दहेली और कानपुर देहात के पुखरायां स्थित ननिहाल समेत रिश्तेदारों के यहां अलग-अलग छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। रविवार देर शाम आरोपी का मोबाइल कुछ देर के लिए खुला तो उसकी आखिरी लोकेशन हमीरपुर में मिली।

संजय कुमार की आठ दिसंबर 2024 को रेऊना के अकबरपुर झवैया निवासी 25 वर्षीय रोशनी देवी से दूसरी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में झगड़ा होने लगा था। विवाद के चलते ही आरोपी ने 21 नवंबर को भी रोश्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। रोशनी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जांच भी की थी। पत्नी के प्राथमिकी दर्ज कराने पर संजय अपनी मां और पहली पत्नी से एकलौती बेटी को लेकर अलग रहने लगा था। इस पर रोशनी अपने छोटे भाई राहुल के साथ रह रही थी। मंगलवार को संजय घर पहुंचा और समझौते के बाद पत्नी को साथ ले आया था।

भाई राहुल ने शुक्रवार शाम बहन का हालचाल जानने के लिए कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला। दूसरे दिन भी स्विचऑफ आने पर बहन के घर पहुंच गया। वहां मकान में बाहर से ताला बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी। ताला तोड़कर देखा गया तो पहली मंजिल पर कमरे में रोशनी का रक्तरंजिश शव मिला। शव के पास तवा व बेलन पर खून लगा मिला। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं। संजय की लोकेशन हमीरपुर मिलने पर टीम रवाना हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे भाई और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को तीन तीन दिन तक भूखा रखता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000