रेलवे ग्राउंड में पेट्रोल पंप कर्मी का नग्न अवस्था में मिला शव: मौके पर जुटी पुलिस

युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक युवक का शव पड़ा मिला।

सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव के पास युवक के कपड़े, पेट्रोलियम कंपनी की जैकेट और चप्पल पड़ी हुई थीं। वहीं कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान संजय नगर बस्ती निवासी 32 वर्षीय राहुल अवस्थी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राहुल रमईपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रविवार रात घर नहीं लौटा था, जिसके बाद से परिवार को उसकी चिंता हो रही थी।

सोमवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी मिली। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी नौरैया खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार सहित गोविंद नगर थाने का पुलिस बल पहुंचा।

इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राहुल आखिरी बार किसके संपर्क में था। मामले की गहन जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000