सहारनपुर हुआ शर्मसार,युवक ने 85 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, दादी की हालत देखकर फफक पड़ा पोता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए जबरन उसका बलात्कार किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर दादी की हालत देखकर पोता रोने लगा। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मवेशियों के लिए चारा काट रही थी बुजुर्ग महिला…

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी। उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन रेप किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।

फरार है आरोपी, तलाश जारी…

मामले में बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें बेहट कस्बे इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिली है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000