धधुआ में आतंक का पर्याय बने पकड़े गए नाग-नागिन,मासूम भाइयों की डसने से हुई थी मौत,पिता पर भी बोला था हमला

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में लालगंज थाना क्षेत्र के धधुआ गाजन गांव में सगे भाइयों को डसकर काल के गाल में पहुंचाने वाले नाग-नागिन को पकड़ लिया गया है। दोनों आतंक का पर्याय बन चुके थे। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ा है। पकड़े गए नाग-नागिन के जोड़े को देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम जुटा था। बता दें कि सपेरा बुधवार से ही नाग-नागिन को खोजने में जुटा था, लेकिन हाथ नहीं लग रहे थे। गुरुवार सुबह 10 बजे नाग-नागिन के जोड़े को सपेरे ने पकड़ लिया।

सगे भाइयों को डसने के बाद पिता पर भी नाग-नागिन ने बोला था हमला…

सगे मासूम बेटों को डसकर काल के गाल में पहुंचाने वाले नाग-नागिन ने पिता पर हमला बोल दिया था। शौच के लिए पहुंचा पिता शौचालय में बैठे नाग-नागिन की फुफकार से बेहोश हो गया। डसने की आशंका पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की जांच में डसने का निशान न मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। दो घंटे चले उपचार के बाद होश आने पर उसने लोगों को आपबीती बताई।

धधुआ गाजन गांव के बबलू यादव का बेटा 7 वर्षीय अर्नव और 9 वर्षीय अगम की रविवार को नाग-नागिन के डसने से मौत हो गई थी। मासूम बेटों की मौत की खबर पाकर परदेश से पिता बबलू यादव घर पहुंचा और सोमवार को दोनों मासूमों का अंतिम संस्कार हुआ। दो मासूम बेटों की मौत के बाद घर का चिराग बुझने की दर्दनाक घटना से परिजन अभी उभर भी नही पाए थे कि बुधवार को नाग-नागिन के जोड़े ने पिता बबलू पर भी हमला बोल दिया।

दिन भर खोजने के बाद नहीं मिली थे नाग-नागिन…

नाग-नागिन की खोजबीन में बुधवार को सुबह से ही ग्रामीणों का भारी हुजूम जुट रहा,लेकिन नाग-नागिन का कहीं भी पता नहीं चल सका। परेशान ग्रामीणों ने नाग-नागिन को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया। सपेरा बबलू यादव के घर से लेकर आस-पास के घरों समेत खेत, झाड़ियों में तंत्र मंत्र और जड़ी बूटी से नाग-नागिन को पकड़ने के लिए कोशिश करता रहा। दिन भर कड़ी मशक्कत करने के बाद भी सपेरा नाग-नागिन को नहीं पकड़ सका।

दो मासूमों की मौत और पिता पर हमले के बाद से लोगों में नाग-नागिन का खौफ बढ़ गया था। बता दें कि बबलू यादव के अर्नव और अगम के अलावा तीसरी कोई संतान नही थी। बबलू गुजरात में अपने पिता के साथ दिहाड़ी पर काम करते हैं।अर्नव और अगम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों में इतना लगाव था कि वे एक ही चारपाई पर साथ-साथ सोते थे। पढ़ने भी एक साथ ही जाते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000