सौरभ सिंह हत्याकांड:गोरखपुर जेल में रचा गया था हत्या का पूरा षणयंत्र, बाप-बेटे ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

म‌ऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव में बीते माह 29 नवंबर को 24 वर्षीय सौरभ सिंह की हत्या का षणयंत्र गोरखपुर जेल में रचा गया था।असलपुर गांव के ही व्यक्ति ने सौरभ की हत्या कर दी थी। पुलिस की तीन टीमों ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

आज मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि पिछले माह घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशन में चिरैयाकोट थाना की पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस की तीनों टीमों ने मुखबीर की सूचना पर रानीपुर थाना के कोडरा की तरफ से आने वाली सड़क पर अभियुक्त सूर्यकेन्द्र सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जयनारायण सिंह निवासी असलपुर, थाना चिरैयाकोट को गिरफ्तार किया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि सौरभ के पिता सुरेश सिंह उसके परिवार को पट्टीदारों से मिलकर परेशान कर रहे थे। कुछ मामलों को लेकर उसके परिवार के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करवाए थे। इसको लेकर उसका पूरा परिवार परेशान था। बताया कि इसके पहले भी गांव में वर्चस्व की जंग को लेकर दो हत्याएं की गई थीं,जिसमें गांव के ही राहुल सिंह का नाम था, जो अभी गोरखपुर जेल में बंद है।उससे हत्यारोपी का मिलना-जुलना था।

एएसपी ने बताया कि राहुल के साथ मिलकर वह अपने गांव में अपना वर्चस्व बनाना चाहता था, लेकिन सौरभ सिंह और उसके पिता सुरेश सिंह इसमें रोड़ा बन रहे थे। इसी बात को लेकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। घटना के दिन गांव से बरात गाजीपुर जनपद गई थी। बारात में सौरभ के जाने की जानकारी होने पर वह भी गया था। करीब दस बजे वह घर आ गया और सौरभ की हत्या करने का इंतजार करने लगा। करीब रात एक बजे घर के पास आने पर उसकी तीन गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने पिता जयनारायण सिंह को सारी बातें बताईं और उसके सहयोग से तमंचा को पास के ही एक झाड़ी में छुपा दिया। उसके बाद वे घर में ही सो गये।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर असलपुर गांव से ही तीन तमंचे बरामद किये गए तथा वहीं से जयनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट प्रवीण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000