कुख्यात माफिया अतीक अहमद का सामने आया पाक कनेक्शन,कराची के व्यक्ति को बनाया था मोहरा

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद की हत्या हुए कई महीने बीत चुके हैं। अतीक की संपत्तियों को लेकर जो जांच हो रही है उसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि अतीक ने प्रयागराज के म्योर रोड पर करोड़ों की जमीन हड़पी थी और इसके लिए पाकिस्तान के कराची के सुहैल सिद्दीकी को बुलाकर षड्यंत्र रचा था। बता दें कि अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ की मौत के बाद भी उसकी काली कमाई और बेनामी संपत्ति की जांच जारी है। इसी के तहत इन दोनों भाइयों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।

जांच में पता चला है कि करोड़ों रुपये के जमीन को हड़पने के लिए माफिया अतीक अहमद और माफिया अशरफ ने कराची के सुहैल सिद्दीकी को बुलाकर उसे सामने खड़ा कर दिया और जाली दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन हथिया ली। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को अवैध तरीके से अतीक अहमद ने हड़पी थी वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अरबी के प्रोफेसर की पुश्तैनी जमीन थी। कैंट थाने में दर्ज केस के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अरबी के प्रोफेसर की ये करोड़ों रुपये की जमीन म्योर रोड पर थी,जिस पर माफिया अतीक अहमद की बुरी नजर थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये जमीन वसीयत बनवाकर अपने भाई लाल शुक्ल को दे दी थी और उसके बाद पाकिस्तान चले गए थे और कराची शहर में बस गए।

साल 1996 में अतीक अहमद को जैसे ही इस जमीन की भनक लगी इस पर कब्जा करने की कोशिश में जुट गया। अतीक अहमद ने इसके लिए एक षणयंत्र रचा और अपने गुर्गों को काम पर लगा दिया। अतीक अहमद ने करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए पाकिस्तान के रहने वाले सुहेल सिद्दीकी का इस्तेमाल किया। इसके बाद अतीक अहमद के गुर्गे लाल शुक्ल के परिवार के पास पहुंचे और मकान को खाली करने की धमकी देने लगे। अतीक अहमद ने शुक्ल के परिवार से मारपीट भी की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए अतीक और अशरफ परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। परिवार को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर मकान खाली करने को कहा जा रहा था। इस मामले में अभी जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000