आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा:आगरा में तैनात एसडीएम की मौत,लखनऊ से आ रहे थे वापस

आगरा।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई।चालक गंभीर रूप से घायल है।घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ से वापस लौट रहे थे आगरा

मिली जानकारी के मुताबिक अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे।कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

चालक की हालत गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

                                                                      मौके में जुटी भीड़

प्रशासन में शोक की लहर

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए।इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी तो प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा से भी अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं।बता दें कि एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल किरावली में तैनात रहे थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000