शैलेंद्र मिश्रा उर्फ गौरीशंकर,(फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशहरदोई भाजपा नेता की हत्या: शव तालाब में खूंटे से गाड़ा, 9 दिन से थे लापता, गुस्साई पत्नी ने कोतवाल की वर्दी फाड़ी By Pratibha Rajdar Last updated Aug 29, 2025 263 हरदोई। हरदोई में भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा उर्फ गौरीशंकर का शव बरामद हुआ है। वह 9 दिन से लापता थे। शुक्रवार सुबह तालाब के बीच जलकुंभी में फंसा मिला उनका शव पूरी तरह सड़ चुका है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते शव अभी तक तालाब से नहीं निकाला जा सका है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील के रहने वाले भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा उर्फ गौरी का तालाब में शव बरामद हुआ है। गढ़ी स्टेशन रोड स्थित एक बार में मारपीट के बाद 22 अगस्त की रात 11:30 बजे से बूथ अध्यक्ष लापता था।शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे तहसील के पीछे एक तालाब से लापता शैलेंद्र मिश्रा उर्फ गौरी का शव बरामद किया गया है। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे हैं। शव को बाहर निकलवाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गौरी के रूप में पहचान की है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अपराध 263 Share