जिला सहकारी फेडरेशन का सचिव घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, लाइसेंस नवीनीकरण के लिए मांगी थी रिश्वत

प्रयागराज। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के सचिव कृष्ण चंद्र त्रिपाठी को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित देल्हूपुर प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। बुधवार को वाराणसी स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया है कि फूलपुर के एतमादपुर उर्फ मिश्रापुर निवासी आलोक कुमार की सिलोखरा में डीसीएफ उर्वरक बिक्री केंद्र संचालित है। अलाोक कुमार बिक्री केंद्र के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जिला सहकारी फेडरेशन के आंकिक/प्रभारी सचिव कृष्ण चंद्र त्रिपाठी से संपर्क किया था। तब सचिव ने आलोक से कहा कि अगर वह 20 हजार रुपये देंगे तो उनकी फाइल आगे बढ़ाकर लाइसेंस नवीनीकरण करवा देगा। यदि पैसा नहीं मिला तो लाइसेंस निरस्त करके दूसरे को आवंटित कर देगा। इससे परेशान आलोक ने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने गोपनीय तरीके से जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप करने की योजना बनाई गई और फिर मंगलवार दोपहर जार्जटाउन स्थित सहकारी फेडरेशन के कार्यालय से सचिव कृष्ण चंद्र को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से फेडरेशन के कर्मचारियों में खलबली मच गई।

खाद की ढुलाई में जीएसटी के नाम पर वसूली…

डीसीएफ के सचिव की रिश्वतखोरी का मामला पकड़ में आने से अब कई बड़े प्रकरण भी सामने आएंगे। निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े भी नपेंगे। डीसीएफ का मुख्य कार्य इफको व अन्य कंपनियों की खाद का परिवहन करना है। इसके अलावा डीसीएफ के पास लगभग एक दर्जन सस्ता गल्ला की दुकानें हैं। इसी तरह खाद की भी दुकानें। धान क्रय केंद्र भी है। बताते हैं कि टेंडर की मात्र औपचारिकता पूरी कर चहेते ठेकेदार को परिवहन का काम दे दिया जाता है। यही नहीं ट्रकों से जीएसटी के नाम पर अवैध वसूली भी होती है। इसमें सचिव का नाम उछल चुका है। सस्ते गल्ले की दुकान से भी कमीशन बांध दिया गया है। खाद की दुकानों से कमीशन तथा नवीनीकरण के नाम पर वसूली होती है। इस बारे में डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर अवश्य ही जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

डीसीएफ बोर्ड करेगा निलंबन की कार्रवाई…

जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) के सचिव की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब वह अब निलंबित भी होगा। डीसीएफ बोर्ड उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करेगा। डीसीएफ चेयरमैन अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस पर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000