जहरीली हवा के कारण बंद किए गए नोएडा-गाजियाबाद के स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, दिल्ली से सटे सभी इलाकों में लोगों का सांस लेना मुश्किल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण सूचकांक 400 से 500 के बीच बना हुआ है. इस बीच नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के नर्सरी से नौवीं तक के स्कूलों के बंद करने का फैसला किया गया है। प्रदूषण के कारण तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। 8 से लेकर 10 नवंबर तक जिले में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष वर्मा की ओर से मंगलवार को एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान स्टेज-4 का पालन करना होगा। इसके तहत प्री स्कूल से लेकर नौवीं तक की क्लास को 10 नवंबर तक के लिए ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करना होगा। यहां पर आपको बता दें कि नोएडा में वायु गुणवत्ता  सूचकांक (AQI) का स्तर 400 के पार चला गया है।

नोएडा में जहरीली होती जा रही है हवा… 

नोएडा में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा जहरीली होती जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 439 के साथ गंभीर श्रेणी और नोएडा का 348 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आगामी दिनों में हवा के गंभीर श्रेणी में बने रहने की संभावना है। हवा में मौजूद बारीक कण ओजोन, सल्फर डाइ आक्साइड, नाइट्रिक डाई आक्साइड, कार्बन मोनो और डाइ आक्साइड फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं।

दिल्ली में बंद किए गए स्कूल… 

दिल्ली में 3 नवंबर से स्कूल बंद हैं, दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर निर्णय लिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा था कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का ऑप्शन दिया गया है, दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी है. जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 421 दर्ज किया गया, हालांकि, रविवार के मुकाबले 33 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार को 24 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000