प्रेमी की बांहों में पत्नी को देख पति का खौला खून, दोस्त संग मिलकर दोनों को उतारा मौत के घाट

रायगढ़ लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव में रविवार को एक महिला और एक पुरुष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलास करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति सुलेचंद नाग ने बताया कि वह पहले से जानता था कि उसकी गैर मौजूदगी में गांव का संजय नाग उसकी पत्नी से मिलने आता है। इस वजह से गांव में उसे अपने जान-पहचान वालों के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा था। सुलेचंद नाग ने बताया कि 10 और 11 फरवरी की दरम्यानी रात जब वह रायगढ़ पूंजीपथरा क्षेत्र से वापस अपने घर आया, तब उसका दोस्त शंकर भी साथ में था।

घर पर अपनी पत्नी को संजय नाग के साथ आपत्तिजनक अवस्था में सोते देख लिया। इसके बाद दोस्त की मदद से संजय की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। तब तक सुलेंचंद की पत्नी भी जग गई। संजय के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद दोनों को अंधेरे में कपड़े पहनाये। इसके बाद संजय को उठाकर बाहर ले गए और पास के कच्चे रास्ते पर रख दिया। इस दौरान उसके शव को गिराया भी, जिस कारण माथे पर चोट का निशान दिख रहा था। आरोपियों का प्लान घटना को फांसी का स्वरूप देने का था, जिसके लिए गांव में अपने लोगों से उन्होंने पुलिस को गुमराह करने दोनों मृतकों द्वारा खुद से फांसी लगा लेने की झूठी कहानी की तैयारी भी की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000