राह चलते लोगो के मोबाइल से करती थी कॉल; 15 दिन और 2,300 किमी का सफर का किया था तय, एक शहर से दूसरे शहर भागती रही पूजा
अभिषेक हत्याकांड में साजिश रचने वाली आरोपी पूजा शकुन पांडेय ने 15 दिन में 2,300 किमी का सफर किया। पूजा एक शहर से दूसरे शहर भागती रही। अलीगढ़ से भागने के बाद गाजियाबाद-हरिद्वार से मुरादाबाद, प्रयागराज और जयपुर पहुंची। अग्रिम जमानत के लिए प्रयागराज भी गई। अलीगढ़ के बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर होने की आस थी।
इसी आस में वह 15 दिनों तक 2300 किमी तक भागी। उसने अलीगढ़ में दायर अग्रिम जमानत अर्जी वापस लेकर अगले दिन हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दायर कराई। खुद वह अधिवक्ताओं संग हाईकोर्ट तक गई थी। तय किया था कि अग्रिम जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही सरेंडर पर विचार किया जाएगा। यह तथ्य अब उसके पकड़े जाने के बाद उजागर हो रहे हैं। खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक की हत्या के बाद उसी रात पुलिस ने नामजद पूजा के पति अशोक पांडेय को दबोच लिया था। उसे 28 सितंबर को जेल भेजा था।
फिर प्रयास करते हुए एक अक्तूबर को शूटर फजल व तीन अक्तूबर को शूटर आसिफ को पकड़कर जेल भेजा था। इन दोनों से पूजा व अशोक द्वारा सुपारी दिया जाना तय होने के बाद पुलिस ने पूजा शकुन का पीछा शुरू किया। तब यह उजागर हुआ कि पूजा घटना वाली रात ही यहां से भाड़े की कार से बुर्का पहनकर गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के डासना आश्रम पहुंची है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि 27 सितंबर को तड़के ही उसे यहां से हरिद्वार भेज दिया गया। जब पुलिस हरिद्वार पहुंची तो पता चला कि 28 की शाम को उसे यहां से निकाल दिया गया।
हरिद्वार से 29 सितंबर को मुरादाबाद पहुंची थी पूजा