सांकेतिक फोटो। उत्तरप्रदेशमुरादाबाद देवर-भाभी की संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत, गाँव के लोग चाह कर भी नहीं कर पाए मदद By Khulasa India News Desk Last updated Oct 12, 2025 170 मुरादाबाद। मझोला इलाके में देवर-भाभी की जलने से माैत हो गई है। महिला ने पति ने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मझोला थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुनवाती गांव में देवर-भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव निवासी नरेंद्र की पत्नी सुनीता शनिवार शाम परिवार के साथ कूड़ा फेंकने गई थी। इसी दौरान उसका छोटा भाई प्रवीण वहां पहुंच गया। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने उसकी पत्नी सुनीता को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया। इसके कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठने लगा। जब तक लोग पहुंचे दरवाजा अंदर से बंद था और आग तेजी से फैल रही थी।इसके बाद दोनों को झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हादसा 170 Share