‘साहब’ मैंने पत्नी को मार डाला है; ‘उसका शव खेत में पड़ा है उठा लाओ’, कोतवाली जाकर पति ने कबूला जुर्म

दोपहर करीब एक बजे सोनू ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसने ही रात को विवाद के बाद साड़ी के पल्लू से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।पुलिस निशानदेही पर गांव से 400 मीटर दूर खेत में पहुंची और शव बरामद कर लिया। साहब… मैंने पत्नी को मार डाला है, उसका शव खेत में पड़ा है, उठा लाओ। गांव नगला भम्मा में बुधवार रात चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे युवक ने जुर्म कबूला तो पुलिस हैरान रह गई। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस खेत में पहुंची और कंचन (28) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एएसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

गांव नगला भम्मा निवासी सोनू की शादी बदायूं के गांव सकरी की कंचन से हुई थी। सोनू ने बुधवार रात चचेरे भाई उमा शंकर के साथ मिलकर कंचन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद डाॅयल 112 पर फोन कर पत्नी के गायब होने की सूचना दी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सोनू ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसने ही रात को विवाद के बाद साड़ी के पल्लू से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।पुलिस निशानदेही पर गांव से 400 मीटर दूर खेत में पहुंची और शव बरामद कर लिया। सूचना पर एएसपी राजेश भारती और सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि आरोपी सोनू ने चचेरे भाई उमाशंकर के साथ मिलकर वारदात की है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

खेत में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया तो ली पत्नी की जान 

सहावर के गांव नगला भम्मा निवासी कंचन की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। सोनू बुधवार की रात चचेरे भाई उमा शंकर के साथ गांव के बाहर खेत पर प्रेमिका से मिलने गया था। इसकी भनक लगने पर कंचन पीछे से पहुंच गई और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी को खेत में देखकर सोनू का खून खौल उठा और उसने भाई के साथ मिलकर शराब के नशे में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। गांव नगला भम्मा निवासी सोनू की शादी तीन साल पहले जनपद बदायूं में थाना कादरचौक के गांव सकरी कासिमपुर निवासी कंचन (28) पुत्री संजीव कुमार से हुई थी। सोनू शराब का आदी है और मजदूरी करता है। वह शादी के बाद से अक्सर पत्नी कंचन को मारता-पीटता था।

दो महीने पहले बेटी होने के बाद उसने पत्नी को और भी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। साेनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने चचेरे भाई उमा शंकर के साथ बुधवार रात जमकर शराब पी। फिर दोनों गांव के बाहर खेत पर गए। उसके एक महिला से अवैध संबंध थे। वह उससे खेत पर मिलने गया था। इसकी भनक पत्नी कंचन को लग गई। वह उनका पीछा करते हुए खेत पर पहुंच गई। रंगे हाथों पकड़े जाने पर दोनों में विवाद हुआ तो शराब के नशे में उसने उमा शंकर के साथ मिलकर कंचन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सहावर थाने में आरोपी पति सोनू समेत अन्य ससुरालीजन पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000