थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। (फोटो ) उत्तरप्रदेशगाजियाबाद प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए बना चेन स्नेचर साथी सहित गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Sep 19, 2025 109 डासना। वेव सिटी क्षेत्र में महिला दुकानदार के गले से दो सोने की चेन और पेंडल झपटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश बादल ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए साथी कृष कुमार के साथ चेन स्नेचिंग करता है। बादल पर अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम बादल यादव (24) निवासी पुलिस चौकी कमला हॉल थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक और कृष कुमार(24) निवासी गिरधरपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर बताए हैं। उनके कब्जे से महिला दुकानदार से झपटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी गाजियाबाद में वारदात करने के बाद नोएडा भाग जाते और वहां से फिर गाजियाबाद लौट आते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। समाचार 109 Share