सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार- फिर खुद का भी काटा गला

दिल्ली से एक डराने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने बीच सड़क पर पहले अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से कई बार वार किए। इसके बाद उसने खुद का गला भी उसी चाकू से काट डाला। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की ही हालत गंभीर है। यह घटना रविवार रात 9:30 बजे दिल्ली कैंट इलाके की किरबी प्लेस बस स्टॉप पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, 20 साल का अमित और 19 साल की लड़की पिछले एक साल से दोस्त हैं। हाल ही में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके कारण दोनों में अनबन हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल…

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लड़की को चाकू घोंपा गया और उसकी गर्दन और पेट के बाएं हिस्से में चोटें आईं है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर घटना का 45 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लड़का और लड़की खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास भीड़ जमा है।

दिल्ली कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। लोगों ने बताया कि लड़का चीखता-चिल्लाता हुआ लड़की के पास पहुंचा था और उसपर हमला कर दिया। लड़की के गले पर भी चाकू से हमला किया, चाकू से हमलों के बाद लड़की के शरीर से खून की धारा बहने लगी। लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000