माफिया अतीक अहमद-अशरफ ने वक्फ की जिन जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों कमाए, जानें आज क्या हो रहा है वहां

प्रयागराज।वक्फ कानून चर्चाओं में बना हुआ है।इसी बीच कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका माफिया भाई अशरफ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।अतीक और अशरफ ने कई करोड़ों की वक्फ जमीन पर कब्जा किया हुआ था। दोनों ने अपने रिश्तेदारों को वक्फ की करोड़ों की संपत्ति सौंप दी थी। वक्फ की जमीनों से दोनों को खूब फायदा होता था। सिर्फ जमीन ही नहीं अतीक और अशरफ ने वक्फ की जमीनों की मिट्टी तक बेच डाली थी। माफिया अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद योगी सरकार ने वक्फ की जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया है।

योगी सरकार ने माफिया अतीक अहमद के भाई माफिया अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान घर पर बुलडोजर चलवाया था।बताया गया था कि ये घर भी वक्फ की जमीन पर बना था। योगी सरकार ने इस दौरान अशरफ के साले ज़ैद मास्टर की भी करोड़ों की दुकान को सीज कर दिया था।ये कार्रवाई पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर इलाके में हुई थी, जिन वक्फ की संपत्तियों पर अतीक-अशरफ ने कब्जा किया था आज वहां गरीबों के लिए शिफाखाना खुला हुआ है, जमीन के नए मुतवल्ली अम्माद हसन ने वहां गरीबों के लिए शिफाखाना खोला है, जिसमें मुफ्त इलाज किया जाता है।

बता दें कि वक्फ संपत्तियों के नए मुतवल्ली अम्माद हसन ने वक्फ बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। बता दें कि अतीक-अशरफ ने वक्फ की 7 बीघा जमीन बेच दी थी। अभी तक प्रशासन ने डेढ़ बीघा जमीन रिकवर कर ली है, बाकी कब्जेधारियों को नोटिस भेजा जा रहा है।

वक्फ की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत करने वाले माबूद अहमद का कहना है कि माफिया अतीक और उनके भाई अशरफ के साले ने वक्फ की जमीन को बेचना और खरीदना शुरू किया था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार प्रशासन और मुख्यमंत्री से की थी। अब भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000