विधायक के बेटे को एसआईटी ने नोटिस तामील कराया, आज होगी पूछताछ; भीड़ को उकसाने का है आरोप

संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 नवंबर को हुए बवाल में भीड़ को उकसाने के मामले में आरोपी बनाए गए विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को एसआईटी ने सोमवार को धारा 35 के तहत नोटिस तामील कराया है। मंगलवार की सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। इससे पहले इसी मुकदमे में सांसद जियाउर्रहमान बर्क से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एसआईटी बवाल का मामला देख रही है। सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। इसलिए विवेचक ने सहयोग के लिए बुलाया है। इसी क्रम में नोटिस तामील कराया गया है। बता दें इसी मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह 23 मार्च से जेल में बंद हैं। एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।

इस मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। उनके खिलाफ बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने जैसे आरोप हैं। मालूम हो इस मुकदमे सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर बवाल भड़काने का आरोप है। न्यायिक जांच आयोग के सामने भी सांसद और विधायक के बेटे ने दर्ज कराए थे बयान, बवाल में न्यायिक जांच आयोग की भी जांच चल रही है। इस मामले में सांसद और विधायक के बेटे को आयोग ने लखनऊ बुलाया था। जहां बयान दर्ज किए गए थे।

अब बवाल की साजिश के आरोप में बयान दर्ज किए जाने हैं। सांसद के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। नामजद आरोपियों में सुहेल इकबाल के बयान अब दर्ज किए जाने हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। विवेचक द्वारा नोटिस तामील कराया गया है। जांच में सहयोग के लिए बयान दर्ज किए जाने हैं। कोतवाली में मंगलवार की सुबह 10 बजे बुलाया गया है। उसके बाद जांच आगे बढ़ेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में भाजपा नेता के भतीजे ने मंगेतर को वीडियो कॉल कर लगाया फंदा     |     मुठभेड़ में मारा गया शातिर बदमाश अमन, लूट के बाद की थी सर्राफा व्यवसायी की हत्या     |     बरात से चंद घंटे पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत, शादी का सामान लेने निकला था दूल्हा, मातम में बदली खुशियां     |     कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार दोस्तों समेत छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम     |     शादी के दिन उठी दुल्हन की अर्थी… डांस करते समय हार्ट अटैक से गई जान, घर में मचा कोहराम     |     विधायक के बेटे को एसआईटी ने नोटिस तामील कराया, आज होगी पूछताछ; भीड़ को उकसाने का है आरोप     |     दुष्कर्म की धारा हटाने के लिए महिला दरोगा ने मांगे थे 20 हजार रुपये, डीआईजी ने की सख्त कार्रवाई     |     यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 14 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी     |     वृंदावन में पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर, लोगों पर गांठता था राैब, युवक को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान     |     एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000