शादी के दिन उठी दुल्हन की अर्थी… डांस करते समय हार्ट अटैक से गई जान, घर में मचा कोहराम

बदायूं में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। मेहंदी के कार्यक्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।बदायूं के नूरपुर पिनौनी गांव में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से उसकी बरात आनी थी। रविवार की रात मेहंदी के कार्यक्रम में डांस करते समय दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों में मातम छा गया। जिस घर में शहनाई गूंजनी थी, वहां करुण क्रंदन के बीच दुल्हन की अर्थी उठी।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद के शिवपुरी निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल से तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात आनी थी। रविवार रात मेहंदी का कार्यक्रम था। दीक्षा ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। इसके बाद वह परिजनों व रिश्तेदारों संग डांस करने लगी। घर में खुशियों का माहौल था। सभी लोग खुशी में नाच रहे थे। दीक्षा भी बेहद खुश थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे नाचते समय दीक्षा की अचानक हालत बिगड़ गई। उसके पेट व सीने में तेज दर्द उठा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

रोते बिलखते पहुंचे लड़का पक्ष के लोग

मुरादाबाद में लड़का पक्ष के लोग बरात लाने की तैयारी में जुटे थे। वहां भी खुशियों का माहौल था। रविवार रात करीब दो बजे उन्हें दीक्षा की मौत की खबर मिली तो हर कोई स्तब्ध रह गया। सोमवार को जहां बारात लेकर आना था। वहां परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे।

दिल की बीमारी थी, दिल्ली में कराया था इलाज

दीक्षा की मौत के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि उसे दिल की बीमारी थी, जिसका दिल्ली में इलाज कराया था। ठीक होने के बाद ही उसकी शादी करने का फैसला लिया गया। उनको नहीं पता था कि बरात के दिन बेटी की अर्थी उठानी पड़ेगी।

बरातियों के लिए तैयार हो चुकी थीं मिठाइयां

गांव नूरपुर पिनौनी में दिनेश ने बेटी की शादी के लिए बरात के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली थीं। एक तरफ बरातियों के खाने के लिए व्यंजन मिठाइयां तैयार हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और सब तैयारियां धरी रह गईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000