समाजसेवी पवन प्रकाश शर्मा ने जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल और खाद्य सामग्री का किया वितरण
प्रतापगढ़। शीत लहरी में गरीब ब्यक्ति को कई आवश्यकतायें होती हैं जिसमें ठंड से बचाव के लिए कम्बल व रजाई विशेष होती हैं। सरकार भी गरीबों में कम्बल बांटने की ब्यवस्था करती हैं, परन्तु वह धरातल पर कम दिखती है, सिर्फ कागज पर ही रह जाती है और दिखाने के लिए अख़बारों में फोटो खिंचवाकर वाहवाही बटोरी जाती है।
समाज में समाजसेवी भी कम्बल वितरण करते हैं। उन्हीं समाजसेवियों में पवन प्रकाश शर्मा ने भी गरीबों में कम्बल वितरण का नेक कार्य किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी पवन प्रकाश शर्मा ने कंबल वितरण और खाद्य सामग्री का वितरण अपने अंदाज में किया। उन्होंने बिना भेदभाव किये यह नेक कार्य किया।
पूर्व प्रधान पवन प्रकाश शर्मा ने कंबल वितरण और खाद्य सामग्री का वितरण शहर के गाजी चौराहा, PWD चौराहा, भगवा चुंगी चौराहा पर वितरण किया। पवन प्रकाश उर्फ प्रकाश शर्मा 248- प्रतापगढ़ विधानसभा को अपना कार्य क्षेत्र चुना है और समूचे विधानसभा क्षेत्र में अपने संसाधन से यथासामर्थ हर प्रकार की मदद गरीब जनता के बीच जाकर करते हैं। यह कार्य विगत दो सालों से उनके द्वारा किया जा रहा है।
क्षेत्र में गरीब कन्याओं की शादी विवाह में भी वह मदद करते हैं और असहाय व निरीह ब्यक्ति के यहाँ यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो यथासंभव वहां भी पहुंचकर वह अपने अंदाज में मदद करते हैं। कोई तामझाम नहीं करते, जिस भी समय उन्हें सूचना मिलती है तो वह बिना देरी किये वहाँ पहुँच जाते हैं। चुनाव के समय तो कई लोग इस तरह की मदद करने का स्वांग रचते हैं, परन्तु चुनाव से पहले पवन प्रकाश शर्मा जैसी सोच के साथ कम लोग मदद करने का कार्य करनी के लिए आगे आते हैं।