पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पहले शराब पिलाई गिर मफलर से गला कसकर हत्या,शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर धड़ से किया अलग

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाखई में हुए सनसनीखेज सौरभ जादौन हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड को मृतक की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी सूरज कुशवाह और उसके साथी सलमान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी सूरज घायल हो गया, जबकि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मृतक सौरभ जादौन (26) मूल रूप से ग्राम गादुरी, थाना निधौली कलां, जिला एटा का निवासी था। वह पिछले चार वर्षों से थाना उत्तर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में अपने बड़े भाई मिथुन के परिवार के साथ पत्नी प्रीति और तीन वर्षीय बेटे आदित्य के साथ रह रहा था। 9 जनवरी की शाम सौरभ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौरभ की पत्नी प्रीति और अभियुक्त सूरज कुशवाह निवासी ग्राम जाखई के बीच लंबे समय से अवैध प्रेम संबंध थे। सौरभ इन संबंधों में बाधा बन रहा था, जिससे उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। इस साजिश में सूरज और प्रीति ने गांव के ही सलमान को 50 हजार रुपये का लालच देकर शामिल किया।

योजना के तहत 9 जनवरी की शाम सूरज ने सौरभ को फोन कर जाखई गांव बुलाया। गांव के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में स्थित ट्यूबवेल की कोठरी के पास तीनों ने पहले सौरभ को शराब पिलाई। नशे की हालत में आने के बाद सूरज और सलमान ने मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की वृद्ध मां गुड्डी देवी रविवार को गांव पहुंच गईं। वहीं, गुरुग्राम में रहने वाले सौरभ के तीन भाई—कृष्णा, हिमांशु और हर्ष—भी घर लौट आए। परिवार में कोहराम मचा है। बड़े भाई मिथुन ने बताया कि अब वह सौरभ के मासूम बेटे आदित्य की जिम्मेदारी खुद उठाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला कूम के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख अभियुक्त सूरज और सलमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूरज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने सूरज, सलमान और मृतक की पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बोरवेल के अंदर से सौरभ का कटा हुआ सिर बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त छुरी, दो तमंचे, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर की गई इस खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000