‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे की कार दुर्घटना में हुई मौत

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक अश्विनी धीर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बेटे जलज धीर की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुई, जिसमें 18 साल के जलज धीर की मौत हो गई। जलज अपने तीन दोस्तों साहिल मेधा, जेडन जिमी और सार्थ कौशिक के साथ ड्राइव पर निकले थे, इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जलज का दोस्त साहिल कार चला रहा था। वह 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था, इसी दौरान कार एक डिवाइडर से टकरा गई।

अश्विनी धीर के 18 वर्षीय बेटे की मौत…

जलज का दोस्त शराब के नशे की हालत में कार चला रहा था, तभी सहारा स्टार होटल के पास कार से उसका नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई और इस हादसे में अश्विनी धीर के बेटे की जान चली गई। बताया जा रहा है, जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, अश्विनी धीर अपनी फिल्म ‘हिसाब बराबर’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए गोवा में थे। वह यहां आईएफएफआई में शिरकत करने पहुंचे थे।

पिछली सीट पर बैठे थे जलज…

इस दुर्घटना में साहिल और जेडन को जहां मामूली चोटें आई हैं, वहीं पिछली सीट पर बैठे जलज और सार्थ को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद पहले जलज को जोगेश्वरी के ईस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, फिर कोकिलाबेन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेडन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ब्लड सेंपल को भी जांच के लिए भेज दिया गया है।

अश्विनी धीर ने इन फिल्मों का किया है निर्देशन…

अश्विनी धीर एक निर्माता-निर्देशक होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने कई चर्चित टेलीविजन शोज के लिए काम किया है, जिनमें ‘हम आपके हैं इन लॉज’, ‘नीली छतरी वाले’, ‘लापतागंज’, ​​‘चिड़िया घर’, ‘पीटरसन हिल’, ‘खटमल ए इश्क’ और ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ जैसे टीवी शोज शामिल हैं। इसके अलावा उन्होने अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000