सपा नेता ने शिवपाल सिंह यादव ने किया आत्म समर्पण... उत्तरप्रदेशएटा सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया आत्म समर्पण, महिला ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 12, 2023 144 उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाने में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उनके साथियों के खिलाफ महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि तमंचा दिखाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस प्रकरण में थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व ओम शरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, दूसरे आरोपी शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है।सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता ने शिवपाल सिंह यादव ने आत्म समर्पण कर दिया है। इससे पहले सपा नेता के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये है पूरा मामला … नगर अध्यक्ष पद पर सपा की ओर से दो बार चुनाव लड़ चुके शिवपाल सिंह यादव व उनके एक साथी ओम शरण पर महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था। महिला का आरोप था दोनों लोगों ने तमंचा दिखाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। एक आरोपी ओम शरण को चार दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सपा नेता ने किया आत्म समर्पण … सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए ने शुक्रवार को एटा न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया है। पीड़िता का पति है ट्रक चालक… मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शिवपाल सिंह यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की निवासी एक महिला ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। घटना के दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन व शिवपाल सिंह यादव उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। समाचार 144 Share