दो सगे भाइयों की सरेआम चाकूओं से गोदकर की गई हत्या, रेकी के बाद हुई वारदात

हिमाचल प्रदेश में पंजाब के जालंधर जिले के 2 भाइयों की हत्या कर दी गई है। दोनों को सोलन के नालागढ़ में बीच सड़क चाकू से गोद-गोद कर मारा गया। इस डबल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि हमलावर चाकू से गोद-गोद कर सड़क के किनारे दोनों भाइयों को मार रहे थे और पास से लोग आ जा भी रहे थे, लेकिन किसी ने भी दोनों भाइयों को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। मर्डर की यह वारदात मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जालंधर के उपमंडल नकोदर के तहत आने वाले गांव खीवा के 2 सगे भाई वरूण और कुणाल हैं। दोनों पर पंजाब से आए 3 हमलावरों ने नालागढ़-रामशहर मार्ग पर प्रीत कालोनी के पास तेजधार हथियारों से हमला किया। दोनों भाइयों को बुरी तरह से मारा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

रेकी के बाद वारदात, मामा बोले- जालंधर के युवकों ने मारा…

नकोदर (जालंधर) के खीवा गांव निवासी सगे भाई वरूण और कुणाल नालागढ़ के वार्ड-6 में किराये के मकान में रहते थे। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर से आए थे। लोगों का कहना है कि तीनों हत्यारे नालागढ़ में पहुंचने के बाद दोनों भाइयों की रेकी भी कर रहे थे और उनके बारे में पूछ रहे थे। मृतक युवकों के मामा ने आरोप लगाया कि नकोदर का गौरव गिल कुछ दिनों से इन्हें जालंधर बुला रहा था, लेकिन जब वे नहीं गए तो वह अपने 2 दोस्तों को लेकर नालागढ़ आया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।दोनों भाइयों के शव पुलिस सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। DSP नालागढ़ फ़िरोज़ खान ने बताया कि 2 सगे भाइयों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000