सपा नेता स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले युवक के भाई का आरोप,चोटी-तिलक देख भड़क गए थे समर्थक,उसके मुंह पर थूका

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या कल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े वर्ग के महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वकील के भेष में आए आकाश सैनी ने उनपर जूता फेंका। हालांकि जूता स्वामी प्रसाद को लगा नहीं। स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी के भाई विकास सैनी ने बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार देर रात विकास ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है। विकास ने आरोप लगाया कि उसका भाई आकाश एक अधिवक्ता है। आकाश अपने साथियों के साथ इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर को गया था।

आकाश चोटी और तिलक लगाए था। उसे देखते ही सपा कार्यकर्ताओं ने टिप्प्णी की। इसका आकाश ने विरोध किया था। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्या वहां पहुंचे। वहां शोर होने पर पूछताछ की।हंगामे के बीच उस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के 40-50 समर्थकों ने हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई,जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया। आरोप है कि उसके मुंह पर थूका गया। उसे अपशब्द कहे गए। इसके बाद ही आकाश ने जूता फेंका था।

पुलिस आकाश के भाई विकास सैनी की तहरीर पर जांच करने की बात कह रही है। उधर आकाश सैनी के समर्थन में अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने पर प्रदर्शन किया और उसे छोड़ने की मांग की। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या ने थूकने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।बता दें कि सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील के भेष में आए आकाश सैनी ने उस समय जूता फेंका,जब स्वामी प्रसाद मौर्या इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े वर्ग के महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। घटना से गुस्साए स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने आकाश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।जैसे-तैसे पुलिस ने आकाश को बचाकर थाने ले गई।

सपा नेतृत्व ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश बताते हुए पिछड़े समाज के लोगों को इससे सावधान रहने की नसीहत दी है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारों की प्रासंगिकता पर सोमवार को एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आकाश सैनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से स्वामी प्रसाद लगातार रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देते थे।हिन्दू धर्म को अपमानित करते थे।

इसलिए वह गुस्से में था।कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर-बैनर में उसके समाज के नेता राम अवतार सिंह सैनी का नाम स्वामी प्रसाद मौर्य से नीचे था, जो उसे नगवार लगा। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर उसने जूता फेंका।पुलिस ने आकाश की गिरफ्तारी कर उस पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की जांच में सामने आया कि सितंबर 2022 में आकाश सैनी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था। आकाश एक मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000