बागपत के अमन को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया यू रिपोर्ट का एंबेसडर, देश के करोड़ों युवाओं को करेंगे प्रेरित

उत्तरप्रदेश। बागपत के युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ट्यौढी के 21 वर्षीय युवा अमन कुमार को यूनिसेफ इंडिया ने नेशनल यू एंबेसडर नियुक्त किया है। यू एंबेसडर के रूप में अमन, यूनेस्को के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म को देशभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे है और नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है।

यूनिसेफ इंडिया के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म से वर्तमान में दुनिया के 95 से अधिक देशों से लगभग 28 मिलियन युवा जुड़े है जिसमें 2.7 मिलियन भारतीय युवा है। यू रिपोर्ट प्लेटफार्म, तकनीक के अभिनव प्रयोग से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर आधारित है जिसके अंतर्गत युवाओं को व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक बॉट के माध्यम से रोचक टास्क देकर जागरूक किया जाता है और विभिन्न मुद्दों पर युवाओं से राय भी ली जाती है जिसके लिए यू पॉइंट्स मिलते है।

हाल ही में अमन को फिनलैंड की संस्था हंड्रेड द्वारा भी नवाचार विशेषज्ञों के पैनल में शामिल किया गया था। साथ ही यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में भी वह देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। अमन ने चयन की जानकारी देते हुए बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है जब विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उनकी संभावनाओं पर विश्वास कर सामाजिक बदलाव में योगदान के अवसर प्रदान किए जा रहे है और वह यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के उद्देश्य को गति प्रदान करने में हरसंभव योगदान देंगे।

आइए जानते है उनके कार्यों के बारे में…

युवाओं को कैरियर संबंधी अवसरों व शैक्षिक संसाधनों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अमन द्वारा प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 लॉन्च किया गया जिसको इंटरनेट पर 7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है। साथ ही उड़ान युवा मंडल की अध्यक्षता करते हुए अमन ने जन जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर ऑनलाइन कार्यक्रम लॉन्च कर हजारों लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप और नगर निकाय निर्वाचन एप तैयार किया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

कई उपाधियों से हो चुके सम्मानित…

सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में रचनात्मकता से सराहनीय कार्य करने पर अमन को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया जिसमें शिक्षा रत्न सम्मान, यंग ट्रांसफार्मर अवार्ड, एकता पुरुस्कार, गुरु शिरोमणि अवार्ड, नीरा अमृत सम्मान आदि शामिल है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने पर जिला ब्लड बैंक ने सराहा और प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 की सफलता पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किए गए।

कई अवसरों पर बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान…

अमन कुमार ने जिले और प्रदेश का कई अवसर पर प्रतिनिधित्व कर मान बढ़ाया जिसमें यूनेस्को एमजीआईईपी के एजुकेशन फॉर ह्यूमन फ्लोरिशिंग, पेटा इंडिया के राष्ट्रीय जनमत संग्रह, एनिमल राहत के रेफरेंडम, संस्कृति मंत्रालय के फेस्टिवल ऑफ लाइब्रेरीज, यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी, हंड्रेड के नवाचार विशेषज्ञों के पैनल आदि में शामिल होकर बागपत और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

कई संस्थानों के साथ कार्य का अनुभव…

पूर्व में अमन ने पेटा इंडिया, एनिमल राहत, हंड्रेड आदि संस्थाओं के कार्यक्रमों से जुड़कर योगदान दिया और वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से जहां हंड्रेड की टॉप 100 इनोवेशन की सूची में भारतीय स्टार्टअप्स को स्थान मिला, वहीं एनिमल राहत के राष्ट्रीय जनमत संग्रह में एनिमल रेस्क्यू पॉलिसी की आवश्यकता पर उन्होंने महत्वपूर्ण राय दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000