एसपी ने शुक्रवार को बक्शा थाने में तैनात दारोगा समीम अख्तर को लाइन हाजिर कर दिया... उत्तरप्रदेशजौनपुरसमाचार एसपी ने लापरवाह दरोगा को किया लाइन हाजिर,सीओ और कोतवाल से मांगा स्पष्टीकरण By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 15, 2023 713 जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अपराधियाें पर नकेल कसने में लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा की गाज गिरी है। एसपी ने शुक्रवार को बक्शा थाने में तैनात दारोगा समीम अख्तर को लाइन हाजिर कर दिया। केराकत सीओ और इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आईजीआरएस शिकायत का समय से निस्तारण न होने पर एसपी ने केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व केराकत कोतवाल जयप्रकाश यादव से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। आईजीआरएस मामले के निपटारे में दो दिन की देरी हुई है। इस मामले में पीड़ित की तरफ से बार-बार एसपी से शिकायत की जा रही थी। समाचार 713 Share