प्रतापगढ़: रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने दरोगा को किया निलंबित
प्रतापगढ़ में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सांगीपुर थाने में तैनात एसआई सचिन पटेल पर मुकदमे से नाम हटवाने के ऐवज में रिश्वत लेने का आरोप है। पुलिसकर्मी ने रिश्वत की राशि ऑनलाइन बैंक खातों में ली।इस मामले में एसओ हथिगवा के एक दरोगा और लीलापुर के पुलिसकर्मियों की जांच पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय करेंगे।लीलापुर के दोनों निलंबित सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है। जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। लीलापुर में एक युवक ने दो बार एसओ के आवास पर जाकर ऑनलाइन भुगतान किया। एक पीड़ित किशोर ने आरोप लगाया है कि उसे थाने के पीछे टॉर्चर रूम में ले जाकर पट्टा मारा गया और 100 उठक बैठक करवाई गई। एसओ हथिगवां के मामले में उनकी बेटी के बैंक खाते में भेजे गए रुपयों का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। एसओ का कहना है कि उन्होंने नगद रुपए दिए थे जांच के दौरान उनसे बैंक से नगद निकासी का विवरण मांगा जाएगा। इससे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने दरोगा को किया निलंबित। सांगीपुर थाने पर तैनात एसआई सचिन पटेल पर रिश्वत लेने का आरोप। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।